आजमगढ़: एडीओ शांतिशरण सिंह किये गये संस्पेंड
By -
Friday, November 04, 20221 minute read
0
आजमगढ़। भाजपा नेता और एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह के बीच हुए विवाद में प्रशासन तो कुछ नहीं कर पाया। प्रशासन की ओर से एडीओ शांतिशरण सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त तक नहीं कर पाया। अलबत्ता शासन स्तर से एडीओ पंचायत शांतिशरण सिंह को निलंबित जरूर कर दिया गया है। एडीओ पंचायत पर गंभीर धाराएं लगाने व निलम्बित किये जाने की चर्चा कल से ही जोरों पर चल रही है। मगर आज विभाग में उनके निलंबन का निदेशालय स्तर से आदेश मिलते ही कर्मचारी संगठन की बोलती बंद हो गई।
Tags: