भाजपा ने उपचुनाव के लिए तीनों प्रत्याशियों की किया घोषणा
By -Youth India Times
Tuesday, November 15, 20221 minute read
0
जानिए किसको कहां से मिला टिकट लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी, खतौली और रामपुर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। सपा सांसद रहे रघुराज शाक्य मैनपुरी उप चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने होंगे। भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैनपुरी उप चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी ने खतौली सीट पर विधायक रहे विक्रम सैनी की राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है वहीं आजम खान की सजा के बाद खाली हुई रामपुर सीट से आकाश सक्सेना को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।
आगामी पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। सबकी निगाहें मैनपुरी और रामपुर में लगी हैं। यूं तो यह सपा की परंपरागत सीट रही है मगर भाजपा इस बार सपा मुखिया को उनके घर में घेरने की व्यूह रचना में जुटी है। पार्टी ने खतौली में विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर से आकाश सक्सेना भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी को सजा के चलते रिक्त हुई इस सीट को पार्टी बरकरार रखना चाहती है। रामपुर सीट भी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के गृह जिले से करीबी सीट है। ऐसे में उसे जीतने को भी पार्टी पूरा जोर लगाएगी। मैनपुरी लोकसभा सहित तीनों ही सीटों पर भाजपा का फोकस सामाजिक समीकरण साधने पर है। पार्टी जानती है कि यदि मैनपुरी में सफलता मिली तो उसकी गूंज 2024 तक सुनाई देगी।