आजमगढ़ : रिटायर्ड फौजी हत्याकांड के चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित
By -Youth India Times
Tuesday, December 20, 20221 minute read
0
17 दिसंबर की रात समूह में आकर मारी थी गोली आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पूर्व फौजी हत्याकांड के फरार चल रहे चार आरोपियों संचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव, पंचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव, लालजी यादव पुत्र स्व. मोती यादव, अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव निवासी बघरा थाना तरवां के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि 17 दिसंबर को थाना तरवां के ग्राम बघरा मे गोली चलने की घटना हुयी थी। जिसमे रविकेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा सचिन यादव के अगुठे में गोली लगी थी। परिजनों की तहरीर पर 4 अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा में वांचित चारों अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।