बारात लेकर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा
By -
Sunday, December 04, 20222 minute read
0
दुल्हन करती रही इंतजार; भाजपा मंत्री ने कही यह बात
आगरा के खंदौली कस्बा के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले धर्मवीर प्रजापति यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वर्तमान में उन्होंने थाना सिकंदरा के आवास विकास क्षेत्र में निवास बना लिया है। शुक्रवार को उनके तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी मुड़ी जहांगीर निवासी जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से होनी थी। शादी का आयोजन खंदौली में माया देवी वाटिका में किया गया था। लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। मैरिज होम के पास से ही बारात चढ़नी थी। रात आठ बजे बैंड-बाजा पहुंच गया। रात नौ बजे बारात चढ़नी थी।
Tags: