आजमगढ़: तो गोली खाने को तैयार रहेगा अहिरो का सीना, देखें वीडियो
By -Youth India Times
Tuesday, December 20, 20221 minute read
0
सांसद दिनेश लाल यादव ने फिर की अहिर रेजीमेंट बनाने की मांग आजमगढ़। वर्षों से चली आ रही अहिर रेजीमेंट की मांग को भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फिर हवा दे दी है। पूर्व में भी भाजपा सांसद निरहुआ द्वारा अहिर रेजीमेंट की मांग की गयी थी। फिर शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद द्वारा दो पंक्तियां सदन में कही ‘अहीर रेजिमेंट बनवा दीजिए हम मेडल से झोली भर देंगें, और गोली कहीं भी आयेगी हम सीना आगे कर देंगे। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ सेे गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेनों को प्रतिदिन करने की मांग उठाई है। उन्होंने अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजमगढ़ रेलवे को गोरखपुर से जोड़ने के लिए जो नई रेलवे लाइन की स्वीकृति दी गई है उस काम तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोग देश के अन्य हिस्सों में काम करने के लिए जाते है। तो आजमगढ़ से मुंबई गोदान एक्सप्रेस को प्रतिदिन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से लखनउ के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी चलाई जाए। आजमगढ़ से हावड़ा प्रतिदिन हो जाए। प्रयागराज को आजमगढ़ से जोड़ा जाए। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का आजमगढ़ से प्रतिदिन संचालन किया जाए। इसके साथ ही कोरोना काल में जो भी ट्रेन बंद हुए है उसे तत्काल संचालित किया जाए।