आजमगढ़ : भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहा भारत रत्न अटल जी का पूरा जीवन-हरिवंश मिश्र
By -Youth India Times
Sunday, December 25, 20221 minute read
0
सुशासन दिवस पर बूथ लेवल पर सुनी गई 'मन की बात' आजमगढ़। आज पूरे जनपद में सुशासन दिवस पर बूथ लेवल पर मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सुना गया। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में गोपालपुर विधानसभा के कप्तानगंज मंडल में बूथ संख्या 261 और 62 पर अपने बूथ समिति के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम के मन की बात को सुना गया। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई द्वारा देश हित के किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
नगर के मड़या मुहल्ले के मड़या बूथ पर भाजपा नेताओं ने समारोह का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सुना। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भी मनाया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव सहित भूत के कार्यकर्ता और मोहल्ले वासी मौजूद रहे।