आजमगढ़: सठियांव चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद कुमार उपाध्याय के जेष्ठ भ्राता का निधन
By -Youth India Times
Saturday, December 24, 20221 minute read
0
आजमगढ़, 24 दिसंबर। सठियांव चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद कुमार उपाध्याय के जेष्ठ भ्राता रिटायर्ड डायट प्रिंसिपल चंद्रशेखर उपाध्याय का 71 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते पीजीआई लखनऊ में शनिवार की भोर में निधन हो गया। समाचार के अनुसार सदर तहसील के गोपालपुर ग्राम के मूलनिवसी चंद्रशेखर उपाध्याय पुत्र श्री राममूर्ति उपाध्याय डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ से सेवानिवृत्त शिक्षक के जेष्ठ पुत्र थे। वह डायट के प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। काफी समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार की सुबह 4 बजे उनका पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आजमगढ़ स्थित राजघाट पर शनिवार को ही 12.30 बजे अपराह्न किया गया। चंद्रशेखर उपाध्याय के निधन पर शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी, सठियांव चीनी मिल के पूर्व डायरेक्टर रामदरस यादव, दैनिक देवव्रत के प्रधान संपादक विजय कुमार यादव, सुभाष सिंह, डीपीए के जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष राम बुझारत यादव, कांग्रेसी नेता मुन्नू यादव, रामकृपाल उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, विजय यादव, कैलाश यादव शिक्षक नेता आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।