आजमगढ़: प्रमोशन लिस्ट जारी होने पर प्रयोगशाला सहायक संघर्ष समिति ने व्यक्त किया आभार

Youth India Times
By -
1 minute read
0


आजमगढ़। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक की प्रमोशन लिस्ट जारी होने पर प्रयोगशाला सहायक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर आभार व्यक्त किया है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष बी के मिश्र, जिला मंत्री यादवेन्द्र दुर्गेश व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार को जिले के प्रयोगशाला सहायक संवर्ग के कर्मचारियों ने माला पहना कर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रयो० सहा० संघर्ष समिति के जिला मंत्री यादवेन्द्र दुर्गेश ने प्रान्तीय नेतृत्व अजय पांडे, दिग्विजय तिवारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज दुबे, रामरुप, नवनीत मिश्र, संजीव सिंह, जयनाथ, अमरनाथ सिंह इन्द्रभूषण समेत दर्जन भर लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025