बाली उमर का प्यार : 17 साल का लड़का 15 साल की लड़की लेकर भागा
By -
Saturday, January 14, 20231 minute read
0
बलिया। बलिया में बाली उमर के प्यार ने एक किशोर को जेल (बाल सुधार गृह भेज दिया है। 17 वर्षीय लड़के पर गांव की ही 15 वर्षीया लड़की को लेकर गुजरात भागने का आरोप है। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद लड़का लड़की के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के ने लड़की को एक महीने तक गुजरात में रखा और उसके साथ रेप किया है।
Tags: