सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उसकी पत्नी-बेटे की 290 करोड़ की संपत्ति जब्त
By -
Saturday, January 07, 20232 minute read
0
गोरखपुर। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुर्गेश यादव, उसकी पत्नी सीमा यादव और बेटे अभिषेक यादव की 290 करोड़ की संपत्तियों को शुक्रवार को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा दुर्गेश यादव के पिता सपा नेता जवाहर यादव की संपत्ति को भी जब्त किया गया। जवाहर यादव और उसके परिवार की कुल 416 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। गोरखपुर जोन की अब तक की इस तरह की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार सदर की अगुवाई में पुलिस टीम खोराबार इलाके में कार्रवाई की है। शुक्रवार को दो अरब 89 करोड़, 65 लाख से अधिक की जमीन को जब्त किया गया है। टीम ने डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को ढोल नगाड़ा बजाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार सदर विकास सिंह, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर फोर्स के साथ मौजूद थे।
Tags: