मऊ: भारत दुनिया का सबसे युवा देश-भूपेंद्र सिंह चौधरी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन डा.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से भीटी चौराहे तक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। वर्तमान समय में भारत की आबादी दुनिया की सबसे युवा आबादी है। युवाओं का जोश और उनकी प्रतिभा हमारे देश की असली ताकत है।
भारतीय जनता पार्टी युवाओं के उत्साह को ध्यान में रखते हुए खेलेगा इण्डिया तो बढ़ेगा इण्डिया नाम से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करा रही है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सदा से प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं, स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए संजीवनी का कार्य करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं को झंडा दिखाकर रवाना किया,यह दौड़ भीटी चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें प्रथम से लेकर चतुर्थ तक के युवाओं को पुरस्कार वितरण किया । इस अवसर प्रवीण कुमार गुप्ता मनोज राय ,आशुतोष कुमार राय,सुनील कुमार गुप्ता, हेमंत राय,योगेंद्र नाथ राय गणेश सिंह अशोक सिंह ,उत्पल राय,कृष्ण कांत राय,आत्म प्रकाश पांडे मोनू राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह मनीष सिंह,आशुतोष राय रोशन आदि उपस्थित रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025