आजमगढ़ : राजस्व परिषद के आदेश को नहीं मानता राजस्व विभाग

Youth India Times
By -
1 minute read
0

विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बाद भी चला ट्रैक्टर
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के आवंक गांव में विवादित भूमि पर राजस्व परिषद द्वारा स्थगन आदेश के बाद भी राजस्व विभाग कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर से जुताई कराने पर पीड़ित पक्ष ने मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आवंक गाव में 18 वर्ष से भूमि विवादित है। मामले में राजस्व परिषद द्वारा भूमि पर यथा स्थित का स्थगन आदेश 14 वर्ष पूर्व से है। पीडिता वकीदुनिशा पत्नी महबूब ने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से विवादित भूमि पर जबरन ट्रैक्टर से जुताई करा दी गयी। राजस्व परिषद के आदेश को राजस्व कर्मी ही मानने से इंकार कर दिये। पीड़िता ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025