कोर्ट में गोली लगने से जज घायल
By -
Friday, January 20, 20231 minute read
0
मिर्जापुर। मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को गाउन पहनते समय लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से चली गोली से जज तलेवर सिंह घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई। जज खतरे से बाहर हैं। अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह (50) बुलंदरशहर के रहने वाले है। वह छह जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए हैं। वह कोर्ट नंबर छह में बैठते हैं। उनके पास पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त चार्ज है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जज शाम चार बजे के करीब अपने चैंबर में गाउन बदल रहे थे।
Tags: