राष्ट्रीय पार्टी का सांसद बन किया महिला का यौनशोषण

Youth India Times
By -
1 minute read
0

लोकसभा का टिकट दिलाने का दिया था झांसा
लखनऊ। लखनऊ की चिनहट पुलिस ने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का सांसद बताकर जालसाजी तथा महिला के यौनशोषण के आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि नेता ने लोकसभा का टिकट दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण किया।
एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने बताया कि मड़ियांव मोहिबुल्लापुर निवासी तैय्यब अंसारी ( 52 ) को बरेली कालीबाड़ी स्थित होटल मोती महल से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने नवंबर 2022 में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तैय्यब अंसारी उर्फ एमटी हसन राज्यसभा सासंद होने का दावा करता था। आरोपी ने महिला को भरोसा दिया था कि एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी में उसकी गहरी पैठ है। अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वह महिला को लोकसभा सीट का टिकट दिला सकता है। उसकी बातों पर महिला ने भरोसा कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार रुपयों की मांग करने लगे। साथ ही महिला का शारीरिक शोषण किया। एडीसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुराचार, धमकी देने और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किसी भी दल से संबंध नहीं है। महिला से रुपये वसूलने के लिए उसने झूठ बोला था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)