आजमगढ़: असलहे के बल पर निर्माण कार्य रोकने वाला गिरफ्तार
By -Youth India Times
Saturday, January 07, 20231 minute read
0
सोशल मीडिया पर वीडियो होने पर आया था सुर्खियों में रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। शहर से सटे बद्दोपुर गांव में सांसद निधि से कराए जा रहे इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य को असलहे के बल पर रोकने वाले के कृत्य का विडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए असलहाधारी की तलाश शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आया व्यक्ति भूमिगत हो गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी रमेश सिंह पुत्र स्व० रामानंद सिंह को क्षेत्र के बैठौली पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मजदूरों को धमकाने में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उसके विरुद्ध मारपीट व जालसाजी से संबंधित तीन अन्य अभियोग पूर्व में दर्ज बताए गए हैं।