दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा

Youth India Times
By -
2 minute read
0

वजह आई सामने, दुल्हन शरमाई, सब हंसते हुए लोटपोट
रामपुर। यूपी के रामपुर में शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि घर में हड़कंप मच गया। सुहागरात पर दूल्हा कमरे में दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। दुल्हन काफी देर तक दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी घर वालों को दी गई तो उन्होंने दूल्हे की खोजबीन शुरू की, लेकिन दूल्हे का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। दूल्हा फोन बंद करके पड़ोस के किसी घर में जाकर छिप गया था। अगले दिन जब फोन खुला तो परिजनों को उसकी जानकारी हुई। सुहागरात पर भागने की जब वजह पूछी गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। हालांकि दोस्तों को सुहागरात वाली बात बताई तो सभी दोस्त खिल खिलाकर हंसने लगे।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवक की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। देर शाम को युवक दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया था। सुहागरात को दूल्हा अचानक घर से गायब हो गया। रात करीब 12 बजे तक दूल्हा घर नहीं लौटा तो दुल्हन समेत सभी परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने दूल्हा के नंबर पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद था। पूरी रात घरवाले दूल्हे को गांव से लेकर रिश्तेदारों में तलाश करते रहे।
सुबह दूल्हे का फोन खुला तो परिजनों का उससे संपर्क हुआ। मालूम हुआ दूल्हा पड़ोस के ही किसी घर में छुपा बैठा हुआ है। आनन-फानन में घर के लोग दूल्हे के पास पहुंच गए और उससे हकीकत जाननी चाही। परिजनों को तो दूल्हे ने कुछ नहीं बताया। लेकिन अपने दोस्तों से उसने कहा मुझे शर्म लग रही थी इसलिए मैं पूरी रात घर नहीं जा सका। दूल्हे की बात सुन उसके यार दोस्त खिलखिला कर हंसने लगे। काफी समझाने के बाद दूल्हा अपने घर वापस चला गया। मामला गांव में चर्चा का विष बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025