आजमगढ: दहेज हत्यारोपी पति, सास व ननद धरे गए

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति,सास व ननद को जहानागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को दिन में क्षेत्र के परदेशी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में ब्याही 28 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले करनपुर गांव पहुंचे। इस संबंध में मृतका पूजा की मां अतवारी देवी पत्नी बासू राम निवासी ग्राम बछवल थाना क्षेत्र मेंहनगर ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर पूजा का गला घोंटकर मार डालने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जहानागंज थाने में आरोपित किए गए मृतका के पति अखिलेश उर्फ जवाहिर पुत्र नेबू राम, सास बेचनी देवी तथा ननद बेबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गुरुवार को दिन में पुलिस ने सभी आरोपियों को परदेशी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025