आजमगढ़: पूर्व महिला प्रधान की हत्या में आरोपित चार गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
By -Youth India Times
Wednesday, January 04, 20231 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को भूमि विवाद के चलते हुई पूर्व महिला प्रधान की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को दिन में इस घटना में आरोपित दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा खुर्द गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में पूर्व महिला प्रधान कौशिल्या देवी की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने बुधवार को दिन में मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के भुजहीं पुलिया के समीप मुख्य अभियुक्त राजकुमार पुत्र भगेलू, मनीष पुत्र राजकुमार,आशा पत्नी राजकुमार तथा महिला रिश्तेदार अलका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।