आजमगढ़ : 12 घण्टे के अन्दर पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मनोज गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, February 08, 20231 minute read
0
उल्टी करने की बात कह कर आया था हवालात से बाहर आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज से फरार गैंगस्टर के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। पुलिस के अनुसार थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2023 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ आज सुबह 5.40 बजे थाना हवालात से उल्टी करने की बात पहरा पर नियुक्त कर्मचारी से कहकर हवालात से बाहर आया तथा उक्त पहरा कर्मचारी को धक्का देकर पुलिस फरार हो गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 20/23 धारा 224 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा नेदरार अभियुक्त मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जो आज सुबह 5.40 बजे थाना हवालात से उल्टी करने की बात पहरा पर नियुक्त कर्मचारी से कहकर हवालात से बाहर आया तथा उक्त पहरा कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/23 धारा 224 भादवि का मुकदमा पंजीकृत करते हुए टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी की जा रही थी कि सूचना मिली उक्त फरार अभियुक्त डीह कैथौली नहर पुलिया के पास किसी का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर तत्काल प्रभारी मय हमरियाहान के डीह कैथौली नहर पुलिया के पास पकड़ लिया गया तथा उसने अपना नाम मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया जिसको समय करीब 7.05 बजे पुलिस हिरासत लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।