No title

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़ : कार्यक्रम आयोजित कर बजट के सकारात्मक प्रभाव के बारे में कराया अवगत
आजमगढ़। भाजपा द्वारा केन्द्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को जन जन तक , गोष्ठी, सम्मेलन और विद्यालयों में नो योर बजट की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला आसिफगंज आजमगढ़ पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता के संयोजन में व्यापारियों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गा प्रसाद अस्थाना एवं सच्चिदानंद सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक गुप्ता जी ने किया। इस अवसर पर डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना व सच्चिदानंद ने बजट की बारीकियों को बताया संचालन व संयोजन निवर्तमान अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025