आजमगढ़ : पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी पति गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस ने विवाहिता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने तथा प्रताड़ित करने के मामले में आरोपित पति को गुरुवार की दोपहर भंवरनाथ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
कंधरापुर क्षेत्र में ब्याही महिला ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति नरेंद्र गोंड पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने तथा ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गुरुवार को उपनिरीक्षक रतन कुमार सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी पति नरेंद्र गोंड पुत्र रामनयन निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना क्षेत्र कंधरापुर क्षेत्र के भंवरनाथ चौराहे पर मौजूद है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025