ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता की हत्या

Youth India Times
By -
1 minute read
0

चेहरे पर लगीं कई गोलियां, तहसील से लौटते समय वारदात
बलिया। बलिया में गुरुवार की देर शाम भाजपा नेता सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता तहसील से अपने दो समर्थकों की जमानत कराकर लौट रहे थे। बीच रास्ते में भाजपा नेता को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुरेश के चेहरे पर कई गोलियां मारी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना संवरा-लोहटा मार्ग पर नत्थूपुर गांव के पास हुई।
वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। चेकिंग अभियान भी चलाया गया। मारे गए सुरेश वर्मा इस समय भाजपा के चोगड़ा मण्डल के उपाध्यक्ष थे। वह गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। प्रथमदृष्टया हत्या किसी रंजिश में होने का अंदेशा है।
बताया जाता है कि असनवार गांव के दो लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। समर्थक होने के चलते पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा रसड़ा तहसील उनकी जमानत कराने गये थे। जमानत के बाद वे दोनों को बाइक पर लेकर वह शाम गांव लौट रहे थे।
संवरा-लोहटा मार्ग पर नत्थूपुर गांव के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रधान को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य दोनों लोग सुरक्षित बच गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025