आजमगढ़: भाजपा सरकार विकास करती है सपा सरकार में होती थी लूट: यशवंत सिंह

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पूर्व मंत्री एमएलसी ने सठियांव ब्लॉक परिसर में 06 करोड़ की 64 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
आजमगढ़। सठियांव ब्लॉक परिसर में आज कार्यक्रम का आयोजन कर एक साथ 64 योजनाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह ने किया। सभी योजनाएं ₹ 6 करोड़ के बजट में तैयार हुई हैं। मंत्रोच्चारण के बीच विकास योजनाओं के लोकार्पण के एक साथ रखे गए पत्थरों पर से आवरण हटाया। इस दौरान एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह भी मौजूद रहे। एमएलसी यशवंत सिंह ने बताया कि सभी योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और ज्यादातर योजनाएं पुल, गांव की सड़कें इंटरलॉकिंग आदि की हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि आजादी की लड़ाई के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने सपना देखा था कि गांव की पगडंडियों को सड़कों में बदलेंगे। बीजेपी की सरकार में यह कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। आजादी के बाद से ही लगातार विकास की योजनाएं चलती रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा विकास बीजेपी की सरकार में हो रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बार बार यह कहना बंद कर दे कि बीजेपी की सरकार में विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। यहां सठियाव ब्लॉक में देखा जा सकता है कि कितना ज्यादा विकास हो रहा है। कहा कि भाजपा सरकार विकास करती है जबकि सपा सरकार में लूट होती थी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सरिता अरबिंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख अजमतगढ़ मनीष मिश्रा, मोहम्मद शहजाद, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक पांडेय, पराग यादव, छोटू पांडेय, हाजी जमाल, सूरज सिंह, कमर आज़मी, वसिक अहमद, बीडीओ हेमन्त सिंह, सुनील मिश्र, जेई लोकेंद्र प्रजापति, लेखाकार निखिल अग्रवाल, रमेश चंद्र सिंह, राम सिंह, विनोद यादव, गरिमा चतुर्वेदी, प्रभाकर पांडेय, विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025