पुलिस लाइन में सिपाही की हुई मौत

Youth India Times
By -
2 minute read
0

चेहरे पर चोट के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे एक सिपाही की पुलिस लाइन में मौत हो गई। मृतक सिपाही के पिता ने साथी पुलिसकर्मी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रतिसार निरीक्षक का कहना है कि दोनों ही सिपाही लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। नशे के आदी हैं। इनके बीच में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। घटना की विवेचना के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।
मथुरा के पुलिस लाइंस स्थित बैरक में बुधवार की सुबह सिपाही अनिल कुमार (37) पुत्र महिपाल सिंह अचेतावस्था में मिला। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पिता महिपाल सिंह को दी गई। वह पूरे परिवार के साथ पोस्टमॉर्टम गृह पहुंचे। यहां उनकी पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था।
मूलरूप से फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हरजीवन नगर निवासी अनिल वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मथुरा में कोरोना काल के दौरान उसे लंबे समय तक गैरहाजिर रहने पर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वह बहाल भी हुआ। इशके बाद वर्तमान में भी वह गैरहाजिर चल रहा था।
अनिल के पिता महिपाल ने बताया कि सोमवार को बेटे अनिल का फोन पहुंचा था। उसने साथ में रहने वाले सिपाही मुकेश द्वारा जेब से पैसे निकाल लिए जाने और मांगने पर मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने मुकेश से फोन से वार्ता की। इस पर उसने स्वीकारा कि अनिल की जेब से उसने पैसे निकाले हैं जो खर्च हो चुके हैं। वह शाम तक वापस कर देगा।
बताते हैं कि इसके बाद दोनों सिपाहियों के बीच पुलिस लाइन के बैरक में मारपीट हुई है। इसमें अनिल के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। मृतक सिपाही को लेकर प्रतिसार निरीक्षक राधेश्याम से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि 639 दिन की गैरहाजिरी के बाद 28 सितंबर 22 को अधिकारियों के निर्देश पर उसने लाइन में आमद कराई। इसके बाद भी वह लगातार कुछ-कुछ दिन छोड़कर गैरहाजिर रहता रहा। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि नशे का आदी सिपाही गैरहाजिर रहता था। प्रथम दृष्टया इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025