सपा ने जारी किया राष्ट्रीय सचिव की संशोधित सूची

Youth India Times
By -
1 minute read
0

जानिए किन नए चेहरे को मिली जिम्मेदारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, ओम प्रकाश सिंह व अरविंद सिंह गोप सहित पांच वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया है। इन सभी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
समाजवादी पार्टी ने 29 जनवरी को जारी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। देर रात सलीम इकबाल शेरवानी को राष्ट्रीय महासचिव और अनु टंडन को राष्ट्रीय सचिव घोषित कर दिया गया। रविवार को जारी संशोधित सूची 68 सदस्यीय हो गई है। अभी तक सदस्य रहे पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को पदोन्नति देते हुए अब सचिव बनाया गया है।
इसी तरह ओम प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप, विनय शंकर तिवारी, राम प्रकाश चौधरी और नवीन सक्सेना को भी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में अभी तक सचिव रहे रामबख्श वर्मा का नाम संशोधित सूची में हटा दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संशोधित सूची में दो ठाकुर और एक ब्राह्मण नेता का नाम जोड़कर सियासी समीकरण दुरुस्त करने की कवायद की गई है। अभी तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक ठाकुर और चार ब्राह्मण चेहरे थे। अब तीन ठाकुर और पांच ब्राह्मण नेता हो गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025