चलती कार मे सिपाही और सीआरपीएफ के जवान ने महिला का किया रेप
By -Youth India Times
Thursday, February 09, 20231 minute read
0
आधी रात सड़क पर उतार कर हुए फरार, मुकदमा हुआ दर्ज फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हाईवे पर रात में आगरा से लौट रही महिला के साथ सीआरपीएफ जवान व सिपाही ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर शिकोहाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही की तैनाती हाथरस में है वहीं सीआरपीएफ जवान श्रीनगर में तैनात है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में आगरा में रह रही है। वह सीआरपीएफ जवान को पहले से जानती थी। बुधवार रात वह आगरा से घिरोर जा रही थी। रास्ते में सीआरपीएफ के जवान अभिषेक का फोन आया। अभिषेक से मिलने वह शिकोहाबाद सुभाष तिराहे पर उतरी थी। अभिषेक अपने एक साथी के साथ तिराहे पर मिला। दोनों ने उसे कार में बैठाया और हाईवे पर घुमाते रहे। आरोपियों ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। रात करीब 11 बजे मैनपुरी रोड पर उतार कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता से जानकारी करने के साथ ही अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान अभिषेक निवासी सिकेहरा थाना मटसेना व मैनपुरी के घिरोर निवासी धर्मेंद्र उर्फ बिल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। धर्मेंद्र हाथरस में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ को हिरासत में लिया है। जिनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिंक टीम जांच कर रही है। जरुरत पड़ती है तो डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।