आजमगढ़ : दूल्हे की ऐसी हालत पर बिगड़ी बात

Youth India Times
By -
1 minute read
0

दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार, बैरंग वापस लौटी बारात
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र से सगड़ी तहसील क्षेत्र में गई बारात बिना दुल्हन के ही लौट आई। बारातियों के स्वागत और जलपान के बाद दूल्हे की मानसिक हालत ठीक न देखकर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। घटना को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। थाना क्षेत्र के शाह खजुरा गांव निवासी एक युवक की शादी सगड़ी तहसील क्षेत्र के शुगनुपुर गांव में तय हुई थी। सोमवार को युवक के घरवाले धूमधाम से बारात लेकर शुगनुपुर गांव पहुंचे। कन्य पक्ष के लोगों ने गर्मजोशी के साथ बारातियों का स्वागत किया। उन्हें जलपान के बाद भोजन कराया गया। इस बीच दूल्हे की दिमागी हालत ठीक न देखकर कन्या पक्ष के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ देर विचार- विमर्श करने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात में गए बुजुर्गों ने बातचीत के जरिए मामला संभालने का प्रयास किया, लेकिन कन्या पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर बारातियों को बैरंग लौटना पडा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025