पत्नी चली जाती थी ड्यूटी तब शुरू होती थी पति की लीला
By -Youth India Times
Wednesday, February 15, 20231 minute read
0
राज खुला तो पंचायत विभाग में कार्यरत पत्नी को प्रेमिका के लिए छोड़ा बदायूं। बदायूं शहर कोतवाली इलाके के एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी है। महिला के मुताबिक उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। इसके बाद वह पति के साथ शहर के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। वहीं पड़ोस में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। पड़ोसी होने के नाते उसका घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसके पति के महिला से संबंध हो गए। वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर चली जाती थी। एक दिन ड्यूटी से जल्दी घर आई तो उसने पति को पड़ोसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर घर में विवाद हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट की। फिर घर छोड़कर चला गया और उस महिला के साथ रहने लगा। पीड़ित महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।