शादी के 24 घंटे के अंदर दुल्हन की मौत

Youth India Times
By -
2 minute read
0

दूल्हा बोला- गोद में उठाकर विदा कराया; सोचा नहीं था........
आगरा। आगरा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब ससुराल पहुंची दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद परिवार सदमे में है। दूल्हे का कहना है कि सोचा नहीं था कि 24 घंटे का ही साथ रहेगा। फतेहपुर सीकरी के महादेव गली में रहने वाले बल्लन के बेटे राजू की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज की रहने वाली सोनिया के साथ शादी हुई थी। शादी की रस्में धूमधाम से हुईं। 28 फरवरी को राजू अपनी दुल्हन को विदा करा कर लाया। सोनिया के भाई करन ने बताया कि पिछले 5 महीने से वह बीमार चल रही थी। डॉक्टर ने फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया था। पिछले साल अक्टूबर में सोनिया की मां का निधन हो गया था, तब से वह और ज्यादा बीमार हो गई थी। गुमसुम रहने लगी थी। शादी के अगले दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था। दूल्हा राजू अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर अपने घर में लेकर आया था। पूरे परिवार ने दुल्हन का फूलों से स्वागत किया था। सब बहुत खुश थे। ससुराल आने के कुछ घंटे बाद ही सोनिया की तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसे पहले डॉक्टर के पास ले गए। मगर, हालत ज्यादा खराब होने पर लड़की के घरवालों को सूचना दी। वो भी वहां पहुंच गए। इसके बाद इलाज के लिए उसे भरतपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बताया गया है कि दुल्हन पहले से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। लड़की पक्ष की ओर से इस संबंध में थाने में लिखित में दिया गया है। वहीं, वर पक्ष का कहना है कि उन्होंने बहुत उम्मीद और खुशी के साथ शादी की थी। उनकी खुशियां कुछ घंटे भी नहीं टिकीं। सोचा नहीं था कि जिसको बैंड बाजे के साथ विदाकर कर लाए थे, उसे चंद घंटों बाद ही अंतिम विदाई देनी होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025