अवैध संबंध और शादी की जिद

Youth India Times
By -
2 minute read
0

भाई-बहन ने किया मां का खून, सामने आई हैरान करने वाली कहानी
उन्नाव। उन्नाव जिले में सिविल लाइंस में महिला की हत्या की घटना के खुलासे ने इंसानी रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्चों ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। हालांकि सौतेले ही सही, लेकिन अवैध संबध और शादी करने की जिद ने भाई-बहन ने वारदात को अंजाम दिया है।
शहर के सिविल लाइंस में हुई महिला की हत्या के खुलासे में जो सामने आया, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि बच्चे ही अपनी मां के कातिल हो सकते हैं। कत्ल के पीछे की वजह, लोगों को और भी हैरान कर देती है।
कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि हत्या की इस घटना के खुलासा तो चौबीस घंटे में कर लिया गया, लेकिन हत्या, रिश्तों और वजह जो सामने आई उसने हैरान कर दिया। बताया शुरूआत में तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।
रविवार रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। मृतका के बेटे और बेटी ने ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या की थी। दोनों में पहले बोलचाल नहीं थी, लेकिन दो साल से काफी नजदीकी थी और शादी करना चाहते थे।
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक और युवती (सौतेले भाई-बहन) एक साथ जाते दिखे थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंच गई। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।
हत्यारोपी शिवम कानपुर के एक होटल में काम करता था। हत्या करने की योजना पहले से तय होने वह चाकू अपने साथ लेकर आया था। मौका मिलते ही इसी चाकू से मां की हत्या की और वह किसी भी सूरत में न बचे इसके लिए तकिया से मुंह भी दबाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025