क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज

Youth India Times
By -
2 minute read
0

होटल का सीसीटीवी फुटेज पहली बार सामने आया
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला चर्चा के केंद्र में है। हर कोई इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है। अभिनेत्री की मां ने आकांक्षा की हत्या का आरोप भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके एक सहयोगी संजय सिंह पर लगाया है। पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना वाले दिन से ही दोनों फरार है। उनकी तलाश में वाराणसी और आजमगढ़ से लेकर मुंबई तक पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इसी बीच शुक्रवार को सारनाथ स्थित उस होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जहां के कमरे में आकांक्षा का शव मिला था। फुटेज में होटल के बाहर और अंदर सीढियों पर आकांक्षा के साथ एक युवक दिख रहा है। दोनों रिसेप्शन काउंटर से होते हुए कमरा नंबर 105 की गैलरी तक आते हैं फिर कमरे में चले जाते हैं।
सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग पर गौर करें तो आकांक्षा के कमरे में उक्त युवक 17 मिनट तक रहा। फिर वो होटल से निकलकर अपनी कार में सवार होकर निकल जाता है। उस 17 मिनट में कमरे में क्या बातें हुई यह अब तक राज है। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया है। बताया जाता है कि युवक आकांक्षा और इस मामले में आरोपी समर सिंह का करीबी है। शुक्रवार को सारनाथ थाने पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने इस पूरे प्रकरण का आरोप ही पुलिस पर गढ़ दिया। उन्होंने कहा कि शनिवार आधी रात के बाद जो युवक आकांक्षा के लेकर आया। उसके कमरे में 17 मिनट तक रहा। आखिर पुलिस ने उसे छोड़ क्यों दिया। युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला। रविवार सुबह आकांक्षा का शव उनके कमरे में मिला। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025