मऊ : नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद के 35 एवं सभासद पद के 151 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
By -Youth India Times
Thursday, April 20, 20231 minute read
0
अध्यक्ष पद के 13 एवं सदस्य पद हेतु कुल 178 नामांकन हुए दाखिल रिपोर्ट-संजीव राय मऊ। नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के चौथे दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 35 एवं सदस्य पद हेतु 151 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अध्यक्ष पद के 13 एवं सदस्य पद हेतु कुल 178 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 10एवं सदस्य पद हेतु 56, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 4 एवम् सदस्य पद हेतु 15,नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवम् सदस्य पद हेतु 8 नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 3 सदस्य पद हेतु 22, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 11, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 4 सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवम् सदस्य पद हेतु 12,नगर पंचायत बलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवम् सदस्य पद हेतु 8, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवं सदस्य पद हेतु 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 35 एवं सदस्य पद हेतु 151 नामांकन पत्रों की चौथे दिन बिक्री हुई। नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद हेतु 13 एवं सदस्य पद हेतु कुल 178 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 45 नामांकन पत्र तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु कुल 133 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए।