आजमगढ़ : मुठभेड़ में गोकशी करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

अवैध तमंचा कारतूस, प्रतिबंधित पशु काटने के उपकरण व एक अदद बोलेरो गाड़ी सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस द्वारा आज मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, प्रतिबंधित पशु काटने के उपकरण व प्रतिबंधित मांस लदी एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
आज शुक्रवार की सुबह करीब 4.45 बजे थानाध्यक्ष गम्भीरपर विजय प्रकाश मौर्य अपने हमराहियों के साथ ग्राम मगरांवा कब्रिस्तान के पास पहुंचकर देखा कि कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बल जब उन्हें पकडने के लिए आगे बढ़ी तो एक अभियुक्त द्वारा पुलिस बल पर फायर झोंक दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कब्रिस्तान के आगे सिवान में भाग रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ताबिस पुत्र सालिम उम्र 21 वर्ष, इश्तेयाक पुत्र तैयब उम्र करीब 40 वर्ष, अबु फैज पुत्र मो. युसुफ उम्र 32 वर्ष, अरमान पुत्र अल्ताफ अद उम्र 24 वर्ष निवासी मगराँवा इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 कुन्तल 35 किलो प्रतिबंधित मांस, अवैध तमंचा व कारतूस तथा गाय काटने के उपकरण एक अदद चापड़ लोहे का, दो अदद चाकू व एक अदद लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025