आजमगढ़ : पूरी दुनिया से जुड़ने के लिए स्मार्ट फोन एक महत्वपूर्ण उपयोगी साधन-दिनेश लाल

Youth India Times
By -
0

सांसद व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू के हाथों 138 छात्राओं में वितरित किया गया स्मार्ट फोन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डिजी शक्ति योजना के तहत नगर से सटे इटौरा चंडेश्वर स्थित पलकधारी सिंह महिला महाविद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू के हाथों स्नातक की 138 छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्मार्ट फोन मिलते ही छात्राएं चहक उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित करते हुए मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि वर्तमान डिजीटल युग में स्वअध्ययन एवं पूरी दुनिया से जुड़ने के लिए स्मार्ट फोन एक महत्वपूर्ण उपयोगी साधन है। योगी सरकार के इस कदम की जितनी तारिफ की जाए कम है। उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि इस साधन का सद्पयोग करते हुए खुद को अपडेट रखें।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने कहाकि डिजी शक्ति योजना के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाए जाने का प्रयास सराहनीय हैं। इसके माध्यम से तकनीकि सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसका जितना अधिक सकारात्मक उपयोग होगा उतना ही व्यापक छात्राओं का शैक्षिक विकास होगा। कोविड-काल में ई-शिक्षा को बढ़ावा मिला है, डिजी शक्ति योजना से आच्छादित छात्राओं के उन्नति में यह मील का पत्थर साबित होगा।
प्रबंधक राजीव सिंह पप्पू ने कोरोना काल में अध्ययन में आई कठिनाईयों का जिक्र करते हुए डिजी शक्ति योजना को कारगर बताते हुए सरकार के पहल की तारिफ की। उन्होंने कहाकि अब छात्राएं आनलाइन कक्षाएं करके अपने पाठ्यक्रम का अध्ययन समय से कर सकेंगी।
अंत में आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए अध्यक्षीय संबोधन में प्रबंधक संजीव सिंह ने सभी छात्राओं को आनलाइन अध्ययन हेतु स्मार्ट फोन के महत्व को विस्तार से समझाया। प्राचार्य डा विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बीएड की 82 व बीएम अंतिम वर्ष की 56 छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किए गए। संचालन र्य डा विनोद कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर अजय सिंह, कुलदीप तिवारी, अरूण कुमार, ममता चौबे, श्वेता सिंह, रूमन यादव, बबीता कुमारी, अंजली सिंह संजय सिंह, शैलेश सिंह, राधवेन्द्र राय, सुनील कुमार प्रजापति, आदि सहित छात्राएं व शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)