आजमगढ़ : किसान के पुत्र का खनन अधिकारी पद पर हुआ चयन
By -
Saturday, April 29, 20231 minute read
0
आजमगढ़। सदर तहसील क्षेत्र के देवखरी ग्राम सभा स्थित दरौरा गांव निवासी किसान हरीनाथ सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह का चयन खनन अधिकारी पद पर हुआ है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों व आसपास के लोगों में खुशी व्याप्त है। बता दें कि शहर से सटे देवखरी ग्रामसभा स्थित दरौरा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र हरीनाथ सिंह हाईस्कूल इंटरमीडिएट की शिक्षा मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से प्राप्त की। इसके बाद कोटा तैयारी में जुट गए। 1 वर्ष बाद महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आए और 4 वर्ष इंजीनियरिंग की तैयारी कर कोल इंडिया में इंजीनियर पद पर कार्यरत हो गए। इन दिनों अभिषेक सिंह कोल इंडिया में कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खनन अधिकारी की नियुक्ति चयन की प्रक्रिया में शुक्रवार की रात अभिषेक सिंह का नाम आया। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
Tags: