आजमगढ़ : साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Youth India Times
By -
1 minute read
0

भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गयी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
शहाबुद्दीनपुर मुहल्ला निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी उमेश यादव की शादी मई 2022 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। आज सुबह परिवार के सभी लोग गेहूं काटने खेत में गये थे। 8.30 बजे के करीब जब वे घर वापस लौटे तो लक्ष्मीना को साड़ी के फंदे लटका हुआ पाया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच लक्ष्मीना के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बिलरियागंज पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद घटना की जांच की कार्यवाही में जुट गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 6, April 2025