आजमगढ़ : पुलिस बूथ के पास से गाड़ी का लाक तोड़कर मोटर सायकिल चोरी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-शाह आलम फराही
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा पुलिस बूथ से महज 50 मीटर दूर मस्जिद मेंं नमाज पढ़ने गए नमाजी की गाड़ी का लाक तोड़कर चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी सोहराब अहमद पुत्र आशिक अली फरिहा बाजार में स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को मस्जिद गेट पर गाड़ी लॉक करके मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने चला गया। नमाज पढ़ने के बाद सोहराब जैसे ही बाहर आया कि देखा कि गाड़ी वहां से नदारद है। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटर सायकिल का पता नहीं पाया। पीड़ित ने थक हार कर लिखित तहरीर पुलिस चौकी फरिहा पर दे दिया। फरिहा बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर बाइक का चोरी होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025