आजमगढ़ : बाबा साहब की जयन्ती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि
By -Youth India Times
Friday, April 14, 20231 minute read
0
आजमगढ़। आज भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नगर मंडल द्वारा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ मेहता पार्क में स्थित बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य चंदीकानंद सिंह, महामंत्री अमन गर्ग, नगर उपाध्यक्ष मनोज बौद्ध, राजन उपाध्याय, योगेंद्र यादव, सुधीर गुप्ता, मुंशी निषाद, संतोष चौहान, आर्यन गौड़, आशुतोष मिश्रा, रानू सिंह, मिथुन निषाद, संदीप यादव, चंद्रशेखर चौधरी, सुनील प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।