आजमगढ़ : जिले के पांच स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला “कायाकल्प अवार्ड”

Youth India Times
By -
1 minute read
0

सीएचसी जहानागंज को लगातार तीसरी बार मिला सम्मान
पल्हनी को मंडल में मिला दूसरा स्थान
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कायकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें सीएचसी पल्हनी, जहानागंज, तहबरपुर, बिलरियागंज व लालगंज शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आई एन तिवारी ने दी।
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पल्हनी और जहानागंज ने मंडल में क्रमशः पहला व दूसरा स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है। सीएचसी जहानागंज को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त होने का गौरव मिला है। इन उपलब्धियों से जिले के स्वास्थ्यकर्मियों में काफी प्रसन्नता है। उन्होंने बताया कि जिले को स्वच्छता, जल संरक्षण के बाद अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर जहानागंज के चिकित्सा अधीक्षक डा० धनंजय पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों का चयन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया गया। प्रत्येक चरण का मूल्यांकन जिलास्तरीय टीम और प्रदेश स्तरीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर किया जिसमें 70 अंक से अधिक प्राप्त करने वाले प्रत्येक अस्पताल का मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम करती है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया। गौरतलब है कि कायाकल्प सम्मान के लिए चयनित हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिए जाते हैं।
डा० धनंजय पांडेय ने कहा कि नियमित अनुश्रवण के पश्चात मरीजों और तीमारदारों की सुविधा और अस्पताल परिसर के सौन्दर्यीकरण, साफ-सफाई के साथ अन्य विकासपरक कार्य कराये गये हैं, जिस वजह से इन अस्पतालों का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी का चयन दूसरी बार हुआ है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर,बिलरियागंज और लालगंज का चयन पहली बार हुआ ह।द्य इस सम्मान से सभी स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025