आजमगढ़ : जे डॉन वास्को स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत
By -Youth India Times
Friday, May 12, 20231 minute read
0
आजमगढ़- आजमगढ़ जनपद के जे डॉन वास्को स्कूल चकइनामी खोजापुर के छात्र छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ अंक पाकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया. CBSE ने आज 10वीं एवं 12वीं का परिणाम घोषित किया, जिसमें जे डाॅन वास्को स्कूल चकईनामी खोजापुर आजमगढ़ के सौरभ यादव 92.4%,महक मौर्य 90.6% एवं आयुष सोनी 87.6% के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही दसवीं में प्रखर मौर्य 92.6% के साथ प्रथम एवं आयुषी यादव व अश्वनी यादव ने 90.6% के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सृष्टि सिंह ने 88.6% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्कूल का परिणाम सत् प्रतिशत रहने पर विद्यालय के मैनेजर राम प्रकाश राय एवं प्राचार्य संतोष कुमार यादव एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाइयॉं दी। इस मौके पर विद्यालय में हर्ष-उल्लास का माहौल रहा।