आजमगढ़ : नेग को लेकर हिजड़ों और परिजनों में हुई जमकर हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाने

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय
आजमगढ़। जिले के बैजाबारी झपरापुर गांव की बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बधाई गाने किन्नर पहुंचे। बधाई के नेग को लेकर किन्नरों और परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। पीछे-पीछे किन्नर भी थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।
रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बैजाबारी झपरापुर निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र रामफेर राम के घर बच्चा पैदा हुआ था। शुक्रवार को बच्चा पैदा होने की बधाई गाने के लिए मीना किन्नर सात से आठ की संख्या में किन्नरों के साथ पहुंची। बधाई गाने के बाद नेग को लेकर परिजनों और किन्नरों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने उक्त घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया। किन्नर पांच लोगों को थाने ले चलने की बात पर अड़े हुए थे। आखिरकार समझा बुझाकर पुलिस परिवार के दो लोगों को लेकर रौनापार थाने पहुंची।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने काफी सुलह समझौते का प्रयास किया पर किन्नरों ने नहीं माना। थाने में थानाध्यक्ष के न मिलने पर दीवान से आपबीती बताई। वहीं परिजनों का कहना है कि किन्नरों ने नेग के नाम पर आतंक मचाया। हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बधाई के नाम पर हम लोगों का शोषण किया जा रहा था। इन लोगों ने नंगा होकर तमाशा करना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पर जमे हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025