आजमगढ़ : किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला गिरफ्तार

Youth India Times
By -
2 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। घर से नाराज होकर भागी अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी से मऊ शहर में मिला आटोरिक्शा चालक ने उसकी नब्ज टटोला और उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मददगार बने आटो चालक ने उसे एक महिला के घर ले गया जहां उनके जाल में फंसी किशोरी को देह व्यापार के दलदल में झोंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला शहर के रोडवेज क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ रही किशोरी भी बरामद कर ली गई है।
अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीते 15 अप्रैल को घर से भाग कर मऊ जिला मुख्यालय पहुंच गई। वहां से वह कोलकाता में रहने वाले चचेरे भाई के घर जाना था। मऊ रेलवे स्टेशन पर मिले आटो चालक ने जब लड़की से गंतव्य के बारे में जाना तो उसे अपनी बातों में उलझाकर उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने की बात कहकर मऊ शहर के भीटी मोहल्ले में रहने वाली महिला के घर ले गया। इसके बाद किशोरी को देह व्यापार में झोंक दिया गया। उधर लापता किशोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी मऊ शहर की रहने वाली महिला एवं आटो चालक के कब्जे में है। शुक्रवार को इस प्रकरण के विवेचक उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव को सूचना मिली कि लापता किशोरी एक महिला के साथ आजमगढ़ रोडवेज क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर जा धमकी और किशोरी को बरामद करते हुए उसे नारकीय जीवन जीने को मजबूर करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला राजकुमारी पत्नी अनिल मौर्य मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना अंतर्गत दशई पोखरा क्षेत्र की निवासी बताई गई है। पुलिस को अब इस मामले में वांछित आटो चालक की तलाश है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025