भीषण गर्मी से अब यूपी के इस जिले में 53 लोगों की मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

शव वाहन-एंबुलेंस की किल्लत, प्रदेश में हाहाकार
देवरिया। देवरिया जिले में पिछले करीब 10 दिनों से 42-43 डिग्री तापमान बना हुआ है। इससे गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र सहित 53 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ गए हैं। इसी वजह से अधिक लोगों की जान जा रही है। सीएमओ ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की शाम पांच बजे से रविवार की शाम पांच बजे तक 35 लोग मृत अवस्था में लाए गए, जबकि 18 मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिक मरीज आने से इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कई मरीजों को बेड नहीं मिला। किसी का स्ट्रेचर पर तो किसी का फर्श पर लिटाकर इलाज किया गया।
डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार की रात में मरने वाली की संख्या सबसे अधिक रही। शाम पांच बजे से रात एक बजे तक मरीजों के आने का तांता लगा हुआ था। रविवार की शाम पांच बजे तक काफी संख्या में मरीज आए। मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025