आजमगढ़: कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित लोहरा गांव में जानवरों की तलाश में घर घर पहुंची पुलिस

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कुर्बानी के पर्व बकरीद के मौके पर न्यायालय के आदेश से जानवरों की कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित मुबारकपुर क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार को पुलिस ने घर घर की तलाशी ली। इस दौरान गांव में मिले जानवरों की गिनती कर उन्हें सुरक्षित बाड़े में कैद कर दिया गया। लोहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बताते चलें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बहुत समय पहले बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी को लेकर दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष के बाद न्यायालय ने गांव में कुर्बानी को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी विवाद को लेकर कुछ वर्षों पूर्व लोहरा गांव के गोरक्षक सुन्नर यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद से बकरीद के मौके पर हर साल कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाते हुए गांव में मौजूद जानवरों को पुलिस की निगरानी में सुरक्षित बाड़े में कैद कर दिया जाता है। इसी क्रम में बकरीद त्यौहार की पूर्व संध्या पर लोहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025