आजमगढ़ : दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने किया ऐसा काम, बराती-घराती दोनों परेशान
By -
Friday, June 02, 20231 minute read
0
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में हैरान करने वाली घटना घटी। दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन और उसकी सहयोगी 70 हजार के गहने लेकर फरार हो गई। घटना 28 मई की रात की रात है। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली में दोनों ब्यूटीशियनों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। गहने चोरी की खबर से बरात पक्ष के लोग भी परेशान हैं।
Tags: