आजमगढ़ : तो कभी भी सांप्रदायिक रूप ले सकती है यह घटना

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पुलिस की कार्रवाई भी संदेह के घेरे में
रिपोर्ट : शाह आलम फराही
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई ग्रामसभा में कभी भी सांप्रदायिक घटना घट सकती है। पुलिस की कार्यशैली भी इस मामले में संदेह के घेरे में है। दो समुदाय के बीच पनप रही बदले की भावना कभी भी ज्वालामुखी का रूप ले सकती है। मामला करीब 8 माह पूर्व का है। एक समुदाय के लड़के पर दूसरे समुदाय की लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप है। कुछ दिन पूर्व इस मामले को लेकर विवाद भी हुआ था, पुलिस की सक्रियता के चलते फिलहाल कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी लड़के पर 8 माह पूर्व एक लड़की की मां द्वारा उसकी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिसमें लड़के की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लड़की की मां द्वारा थाना निजामाबाद से लेकर उच्चाधिकारियों तक प्रार्थना पत्र देकर अपने लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक उस लड़की कुछ पता नहीं चल सका। स्थिति अब यह हो चुकी है कि दोनों समुदाय के लड़के एक दूसरे पर तीखे तंज कसते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व इस मामले में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे। पुलिस द्वारा दोनों समुदाय के बीच के कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी। अब स्थिति यहां तक आ पहुंच चुकी है कि दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की बस्ती में आना जाना बंद कर दिए हैं। पुलिस अगर सक्रिय होकर मामले का निदान नहीं कर पाई तो हो सकता है आने वाले कल में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025