रिटायर आईपीएस ने रिवाल्वर से ख़ुद को गोली से उड़ाया

Youth India Times
By -
1 minute read
0

सुसाइड नोट में लिखी यह बात
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में रिटायर आईपीएस डीके शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ख़ुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में डिप्रेशन की बात लिखी है। एडीसीपी पूर्वी सै अली अब्बास के मुताबिक दिनेश कुमार 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। डीजी पद से रिटायर हुए दिनेश काफी वक्त से बीमार थे। दो महीने से तबियत अधिक खराब थी। इलाज के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। इससे तंग आकर मंगलवार सुबह दिनेश कुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची। दिनेश खून से लथपथ पड़े हुए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। हादसे के सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार के गोमतीनगर स्थित घर पहुंचे।ं

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025