ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-रोशन सिंह
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में विकास खंड बरहनी के ग्राम पंचायत- खझरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।ग्राम चौपाल में जनपद के विभिन्न विभागों उद्यान, कृषि विभाग, लघु सिंचाई, पशुपालन, राजस्व, खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन, चिकित्सा, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य विभाग, महिला कल्याण,वन विभाग, पंचायती विभाग आदि कल्याणकारी विभागों का स्टाल लगाकर ग्रामीण लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनता को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम के पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला कल्याण सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025