आजमगढ़ : दूल्हा रथ की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत
By -Youth India Times
Monday, June 05, 20231 minute read
0
देर रात हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के चौफला पूरादुबे गांव में रविवार रात बरात आई थी। दूल्हे के लिए आई रथ की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसा देर रात तब हुआ जब रथ वापस लौट रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अहरौला थाना क्षेत्र के चौफला पूरादुबे गांव निवासी शिवा धरिकार (17) पुत्र अखिलेश रविवार रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दूल्हा वाला रथ गुजर रहा था। चालक शादी समारोह से खाली होने के बाद वापस लौट रहा था। रथ ने शिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन मउसे इलाज के लिए फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।