आजमगढ़ : बाइक दुर्घटना में एक की गई जान, चालक घायल
By -Youth India Times
Monday, June 19, 20230 minute read
0
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव स्थित अमोलवा नामक स्थान पर रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बेलउ थाना गंभीरपुर निवासी शैलेश 17 पुत्र सुधीर नंदाव बाजार कपड़ा खरीदने आया था। घर वापस समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे शैलेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक अमित 22 पुत्र रामरतन घायल हो गया। स्वजनों ने शव को अपने घर ले जाकर पंचनामा बनवाकर अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि शैलेश का परिवार काफी गरीब है। पिता बीमारी से अक्सर परेशान रहते हैं। घायल अमित का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।